Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

भारतीय मूल के पॉल कपूर को डोनाल्ड ट्रंप ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, सीनेट की मंजूरी का इंतजार

विल्सन सेंटर में दक्षिण एशिया संस्थान के निदेशक माइकल कुगेलमैन ने एक्स पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा है कि दक्षिण एशियाई सुरक्षा के विद्वान पॉल कपूर को राष्ट्रपति ट्रंप ने डोनाल्ड लू की जगह लेने के लिए नामित किया है।

13 Feb 2025

भारतीय मूल के पॉल कपूर को डोनाल्ड ट्रंप ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, सीनेट की मंजूरी का इंतजार

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पॉल कपूर को दक्षिण एशियाई मामलों के प्रमुख राजनयिक के रूप में नामित किया है। भारतीय मूल के पॉल कपूर इस समय यूनाइटेड स्टेट्स नेवल पोस्ट ग्रेजुएट स्कूल के राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के विभाग में प्रोफेसर हैं।

विल्सन सेंटर में दक्षिण एशिया संस्थान के निदेशक माइकल कुगेलमैन ने एक्स पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा है कि दक्षिण एशियाई सुरक्षा के विद्वान पॉल कपूर को राष्ट्रपति ट्रंप ने डोनाल्ड लू की जगह लेने के लिए नामित किया है। कपूर अमेरिका-भारत साझेदारी के प्रबल समर्थक और पाकिस्तान के कठोर आलोचक हैं। अगर सीनेट से मंजूरी मिल जाती है तो वह डोनाल्ड लू की जगह लेंगे। अमेरिकी विदेश विभाग ने जनवरी में पुष्टि की थी कि दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू का कार्यकाल 17 जनवरी, 2025 को समाप्त हो गया है।

दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों का ब्यूरो अमेरिका की विदेश नीति के अलावा अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, कजाकिस्तान, किर्गिजस्तान, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका, ताजिकिस्तान, तुर्केमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान से जुड़े मामलों को देखता है।

इससे पहले उन्होंने वर्ष 2020-21 के दौरान अमेरिकी विदेश विभाग के नीति नियोजन कर्मचारी के रूप में सेवाएं दी। इस विभाग में कपूर दक्षिण और मध्य एशिया, हिंद-प्रशांत रणनीति और अमेरिका-भारत संबंधों से जुड़े मामलों पर काम कर चुके हैं। वह 'इंडिया, पाकिस्तान एंड द बम: डिबेटिंग न्यूक्लियर स्टेबिलिटी इन साउथ एशिया' के सह लेखक और 'द चैलेंजेज ऑफ न्यूक्लियर सिक्योरिटी: यूएस एंड इंडियन पर्सपेक्टिव्स' के सह संपादक भी हैं। कपूर ने शिकागो विश्वविद्यालय से पीएचडी की है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भारतीय मूल के पॉल कपूर को डोनाल्ड ट्रंप ने सौंपी अहम जिम्मेद
विल्सन सेंटर में दक्षिण एशिया संस्थान के निदेशक माइकल कुगेलमैन ने एक्स पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा है कि दक्षिण एशियाई सुरक्षा के विद्वान पॉल कपूर को रा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News